देल्हूपुर बाजार के व्यापार उद्योग के अध्यक्ष बने अब्दुल्लाह संरक्षक बने अरविंद सिंह प्रधान

Pratapgarh- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता व ज़िला महामंत्री संजय सोनी के संचालन में देल्हूपुर बाज़ार व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित इकाई के गठन का कार्य कल सायं होटल सिद्धार्थ में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष अभय खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल, मंत्री राहुल केसरवानी, विधिक सलाहकार लोकप्रिय एडवोकेट सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी जगदीश मौर्य (जंबो) और उद्योग मंच के अध्यक्ष परितोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री आशुतोष सिंह आदि सम्मलित रहे।

देल्हूपुर व्यापार मंडल गठन हेतु बाजार के व्यापारी बंधुओं ने कुछ दिनों पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी से संपर्क कर व्यवसाईयों के हित,सुरक्षा व सम्मान हेतु बाजार में व्यापार मंडल गठन के लिए अनुरोध पत्र देकर, व्यापार मंडल के समस्त नियमों व कार्यों की विधिवत जानकारी लेकर अनुमति-पत्र प्राप्त किया।

अनुमति लेने के बाद देल्हूपुर व्यवसाईयों ने अपने बाजार में व्यवसाईयों के साथ बैठक कर सर्वसहमति से बाज़ार की कमेटी गठित कर जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी को सूचित कर नवनिर्वाचित कमेटी के वैधानिक घोषणा का अनुरोध किया।

जिसपर जिलाध्यक्ष महोदय ने सिद्धार्थ होटल में देल्हूपुर कमेटी से बैठक कर व्यापार मंडल के संविधान व नीतियों के अनुसार, व्यापारियों के शोषण व अत्याचार का सदैव विरोध करते हुए सबसे आगे बढ़कर पूरे जिम्मेदारी, निष्ठा और ईमानदारी से उनका साथ देने की बात कहते हुए देल्हूपुर व्यापार मंडल के निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की…

देल्हूपुर बाज़ार अध्यक्ष-मो. अब्दुल्ला
संरक्षक-अरविंद सिंह ‘ प्रधान’, डॉ परवेज़ ख़ान, लालजी जायसवाल
महामंत्री-कौशलेंद्र विश्वकर्मा
कोषाध्यक्ष-सुशील कुमार जायसवाल
उपाध्यक्ष-विपिन सिंह, दिलीप सिंह, दस्ताने हक, दिलीप जायसवाल
मंत्री-सुंदरम गुप्ता, अनिल शर्मा, मो. आसिफ, अनूप सोनी, विनोद जायसवाल, मो. हसन
संगठन मंत्री-वासिक हार्डवेयर, दीपक सोनी, रफीक अहमद, ननकू राम गुप्ता, अफसार अहमद, सुशील कुमार तिवारी
प्रचार मंत्री-सोहेल अहमद
विधिक सलाहकार-सत्य प्रकाश एडवोकेट
मीडिया प्रभारी- अहदेव दशरथ तिवारी
आयव्यय निरीक्षक- डॉ अरूण विश्वकर्मा

सदस्यगण- विजय केसरवानी, एस कुमार मौर्य, राकेश यादव, मनोज केसरवानी, संजय मौर्य, मनोज पटेल उर्फ लाला, विनोद पटेल गब्बर, सुनील सोनी, सलीम मेडिकल स्टोर, अयाज मेडिकल स्टोर, मोहम्मद मोइन, निजाम क्लॉथ स्टोर, अख्तर मेडिकल स्टोर, पवन कुमार नाटे स्वीट हाउस, अशोक गुप्ता जय गुरुदेव, मोहम्मद कैफ, रियाज क्लॉथ स्टोर, वकील अहमद, मोहम्मद शाहिद, गोलू जायसवाल, गुलहसन, मोहम्मद सिताब, जलाल अंसारी, लल्लू खाद वाले, अल्ताफ टेलीकॉम, प्रहलाद विश्वकर्मा, अमित संजीवनी पैथ लैब, श्याम ऑटो गैरेज, रमेश विश्वकर्मा, निसार अहमद, मो. अहमद अहमद इंटरप्राइजेज आदि मनोनीत हुए।

Facebook Comments