समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को विधानसभा रानीगंज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा मुख्यालय स्थित रानीगंज कार्यालय पर केक काटकर मनाया

प्रतापगढ़ । रानीगंज। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कार्यालय पर केक काटा विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण किया और एकजुट होकर सपा की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को विधानसभा रानीगंज के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधानसभा नगर अध्यक्ष भइया राम की नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इसके बाद विधानसभा के अलग अलग क्षेत्र में पौधरोपण किया। अस्पतालों के वार्डों में भर्ती मरीजों को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से फल वितरित किए गए।इस मौके पर आलोक यादव,रशीद अहमद, पूर्व प्रधान राम आधार यादव, उमंग यादव,भइया राम,प्रमोद यादव, एडवोकेट मो जैद, एडवोकेट संदीप सरोज, एडवोकेट राजेंद्र यादव,आदि सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।