प्रतापगढ़। जिले में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष पद पर अजय ओझा की नियुक्ति होने पर पत्रकार जगत के साथ-साथ अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताते हुए लोगों ने इसे जिले के पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने वाला निर्णय करार दिया है।
बुधवार को रानीगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजय ओझा का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अजय ओझा लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्र, शैलेश पांडेय, हैप्पी तिवारी, प्रमोद तिवारी, मनोज तिवारी, विशम्भरनाथ मिश्र, संतोष तिवारी, अजय उपाध्याय, मनोज शुक्ला, पुरुषोत्तम दुबे, लक्ष्मीकांत, उमाकांत पांडेय, एस.बी. सिंह, बसंत यादव, प्रेम शंकर, सी.बी. सिंह, गुलाम मोहम्मद, कमलेश सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सौरभ मिश्र, परवेज, संदीप कुमार, विनीत, राजन सिंह चांदपुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो संजय मिश्र, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शिवगढ़ उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान सुशील मिश्र, पूर्व प्रधान पंकज शुक्ला, कोटेदार संघ मंत्री नीरज सिंह, राजू सेठ, उमरवैश्य समेत अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अपने स्वागत से अभिभूत अजय ओझा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के माध्यम से वे जिले के पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अजय ओझा बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष, रानीगंज में हुआ भव्य स्वागत
Facebook Comments







