Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


एसबीआई आरसेटी नाथद्वारा का केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री पंकज यादव द्वारा निरीक्षण
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाथद्वारा का केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (स्किल) श्री पंकज यादव (भारतीय प्रशासनिक सेवा) द्वारा आज निरीक्षण किया गया। श्री यादव के साथ श्री संतोष कुमार तिवारी निदेशक (स्किल) भारत सरकार एवं श्री सुदीप दत्ता अंडर सेक्रेटरी (स्किल )भारत सरकार भी उपस्थित रहे।
अपनी विजिट के दौरान श्री यादव एवम् अन्य अतिथियों द्वारा संस्थान की गतिविधियों का अवलोकन किया गया एवं संस्थान में वर्तमान प्रशिक्षुओं के साथ प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए उत्पादों एवं अन्य कार्यकलापों के बारे में विस्तृत चर्चा की । इस दौरान श्री यादव द्वारा प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया तथा इस हेतु बैंक ऋण सुविधा प्राप्त करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक श्री दीपक गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्थान के बारे में जानकारी दी। राजीविका से जिला प्रबंधक श्री मुकेश कुमार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं हेतु स्वरोजगार हेतु राजीविका द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान से अनुदेशक श्री महेश आसोपा,श्री राजेंद्र कुमार नागर, कार्यालय सहायक सुश्री हर्षिता जोशी उपस्थित रहे।