Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 15 अगस्त (स्वतन्त्रता दिवस), 2025 को प्रांगण में शानदार तरीके से मनाया गया- जिसमें एस. एस. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एस. एस. इंटरनेशनल स्कूल और एस. एस. पब्लिक स्कूल का स्टाफ शामिल हुआ , चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर एस.एस. पब्लिक. स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सी. के. शर्मा और एस.एस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया उपाध्याय समारोह में उपस्थित थी सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी एवं मुख्य अतिथि एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान को सलामी दी। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के देशभक्ति के कार्यक्रम एवं शास्त्रीय और – समकालीन नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अनमोल वचनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। एवं प्रधानाचार्या प्रिया उपाध्याय एवं श्रीमती सी के शर्मा ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।एस अवसर पर चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान ने अपने भाषण में राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया एवं स्वंतंत्रता सेनानियों की क़ुर्बानियों को याद रखते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देते रहने का संदेश दिया प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुति पर सभी दर्शकों व अभिभावकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को उनके जोशीले एवं ऊर्जावान प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए समस्त विद्यालय प्रबंधन की सराहना की है