गोरखपुर मण्डल की एडी बेसिक बनीं बीएसए संगीता सिंह, भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित» लोकप्रिय जिलाधिकारी गौरांग राठी ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर बीएसए संगीता सिंह को किया सम्मानित» उन्नाव से गोरखपुर तक बीएसए संगीता सिंह के कार्यकाल की हो रही सराहना

उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संगीता सिंह को गोरखपुर मण्डल में मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) के पद पर पदोन्नति मिलने पर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कृति राज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार और शिक्षा विभाग की ओर से नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बीएसए संगीता सिंह का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिलेभर से आए शिक्षकों, कार्यालय कर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उपहार एवम बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं  लोकप्रिय जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बीएसए संगीता सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए कार्यक्षेत्र गोरखपुर मण्डल में अपार सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
           बतातें चलें कि विदाई समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद बीएसए संगीता सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए स्लाइड शो का आयोजन किया गया। स्लाइड शो में उनके द्वारा जिले में किए गए सुधारों, डिजिटल शिक्षा के प्रोत्साहन, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के बहुपक्षीय विकास योजनाओं को दर्शाया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, प्रभारी बीएसए उप प्राचार्य (डायट) अमिता सिंह, वित्त एवम लेखाधिकारी शालिनी सिंह, एमडीएम डीसी रामजी, बीईओ संजय यादव, बीईओ अखिलेश वर्मा, बीईओ देवेंद्र कुमार, बीईओ मनींद्र कुमार, बीईओ विनय कुमार, बीईओ अनीता शाह, बीईओ शुचि गुप्ता समेत सभी खंड शिक्षाधिकारी के आलावाँ जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्रा व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कनौजिया, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष भरत चित्रांशी, विश्वनाथ तिवारी, जूनियर संघ के जिलाध्यक्षअनुपम मिश्रा सहित आदि भारी संख्या में अधिकारी, शिक्षकों और कार्यालय कर्मचारियों ने बीएसए संगीता सिंह को नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
____ इनसेट_
» नवाचार जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए हैं मिसाल – डीएम गौरांग राठी
▪️समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बीएसए संगीता सिंह के कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं की शिक्षा एवं खेलकूद गतिविधियों को प्राथमिकता देने जैसे कार्य उनकी कार्यकुशलता के प्रतीक रहे। इसके साथ ही निपुण भारत लक्ष्य के अंतर्गत बेहतर प्रगति लाकर उन्होंने जिले को शिक्षा की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनका योगदान न केवल प्रशासनिक स्तर पर बल्कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव डालता रहा है। उन्होंने कहा, “संगीता सिंह का नेतृत्व और उनके द्वारा किए गए नवाचार उन्नाव जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए मिसाल हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग ने गुणवत्ता और नैतिकता के उच्च मानक स्थापित किए हैं। उनके कार्यकाल में अनेक कार्यक्रमों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की।”
_____ इनसेट_
» अधिकारियों और शिक्षकों ने बीएसए के कार्यकाल को सराहा
▪️बीएसए संगीता सिंह के कार्यकाल में उन्नाव जिले की शिक्षा प्रणाली में कई उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले। उन्होंने डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च गुणवत्ता की शिक्षा पहुँचाने का कार्य किया। शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को व्यवस्थित किया और स्कूलों में आधुनिक शिक्षण उपकरणों को उपलब्ध कराया। उनके नेतृत्व में स्कूलों में शैक्षिक सुविधाओं में सुधार हुआ, विद्यार्थियों की परीक्षा परिणामों में वृद्धि हुई और शिक्षक-छात्र संबंध और भी मजबूत हुए। शिक्षा में गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचार लाने के उनके प्रयासों को अधिकारियों और शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहा।
_____ इनसेट_
» बीएसए संगीता सिंह का कार्यकाल प्रेरणा और प्रगति का रहा प्रतीक
▪️विदाई समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी भावपूर्ण शब्दों में बीएसए संगीता सिंह के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बीएसए मैम ने हमेशा सभी शिक्षकों के साथ सहयोग और मार्गदर्शन का भाव रखा। उनके निर्णय न केवल न्यायसंगत थे, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में भी सहायक साबित हुए। अधिकारी और शिक्षक विशेष रूप से उनके नेतृत्व कौशल, समस्याओं को सुलझाने की क्षमता और सभी को समान अवसर देने के दृष्टिकोण की सराहना करते रहे। सभी लोगों का कहना था कि बीएसए संगीता सिंह का कार्यकाल प्रेरणा और प्रगति का प्रतीक रहा।
_____ इनसेट_
» छात्राओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर व्यक्त की भावनाएँ
▪️कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी की छात्राओं ने भी अपनी ओर से बीएसए संगीता सिंह को उनका फोटो स्केच भेंट कर भव्य अभिनंदन किया। कई छात्राओं ने मंच पर आकर फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने बताया कि बीएसए के प्रयासों से उनके स्कूलों में शैक्षिक वातावरण और सुविधाओं में सुधार हुआ है। एक छात्रा ने कहा, “बीएसए मैडम ने हमारे स्कूल में डिजिटल शिक्षण और खेल-कूद सुविधाओं को बढ़ावा के साथ साथ डांस व म्यूजिकल लैब स्थापित कराया। जिसमें हम सभी छात्राओं शास्त्रीय नृत्य और संगीत सीखाया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन ने हमें बेहतर सीखने और नई ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा दी।”
_____ इनसेट_
» उन्नाव जिले में कार्य करना उनके लिए रही गर्व की बात- बीएसए संगीता सिंह
▪️जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्नाव जिले में कार्य करना उनके लिए गर्व की बात रही। उन्होंने सभी शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों के सहयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस जिले में बिताया गया हर पल मेरे लिए सीखने और योगदान देने वाला रहा। मुझे उम्मीद है कि गोरखपुर मण्डल में भी मैं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला पाऊँगी। उनका सम्बोधन भावनाओं से भरा हुआ था। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका समर्पण और मेहनत हमेशा यादगार रहेगी।
_____ इनसेट_
» बीएसए संगीता सिंह को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर किया गया सम्मानित
▪️समारोह के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह को विभिन्न संगठनों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन समूह फोटो, शुभकामनाओं और अच्छे भविष्य की कामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें गोरखपुर मण्डल में उज्ज्वल भविष्य और सफलता की शुभकामनाएँ दीं। बीएसए संगीता सिंह ने भी सभी को धन्यवाद दिया और अपने आगामी कार्यक्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
_____ इनसेट__
» प्रेरणा और सहयोग से संवर रही शिक्षा व्यवस्था
▪️भव्य विदाई समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह का योगदान न केवल उन्नाव जिले में शिक्षा के क्षेत्र में याद किया जाएगा बल्कि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उनके कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए नवाचार और सुधार सदैव प्रेरक उदाहरण रहेंगे। इस कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि शिक्षा विभाग में न केवल प्रशासनिक कार्य महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शिक्षक और अधिकारी के बीच प्रेरणा, सहयोग और समझदारी का संबंध भी शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
Articles: 393

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *