Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


हामिद इब्राहिम
कोहंडौर: मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत कोहंडौर पुलिस ने अतरसंड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय मंगरोरा में शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय पहल की। इस कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा उपाय, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम की उपनिरीक्षक आरती पटेल ने छात्राओं को बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए यूपी-112 पर विशेष योजना लागू है। शाम छह बजे के बाद यदि कोई लड़की असुरक्षित महसूस करती है तो वह अपने परिजनों को सूचित कर यूपी-112 पर कॉल कर सकती है। पीआरवी टीम तत्काल मदद कर उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।
एसओ धनंजय राय और एसआई राजकुमार मिश्र ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी घटना या जानकारी की सूचना थाने के नंबर पर दी जा सकती है और सूचना देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह प्रयास कोहंडौर पुलिस की बेटियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।