तालिब मीडिया कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

मऊआइमा(प्रयागराज)। विकास खंड मऊआइमा के ग्राम सभा मऊआइमा बटहा में 15 अगस्त बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, तालिब मीडिया जिला उपाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गयी। ततपश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। तालिब मीडिया जिला उपाध्यक्ष ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपने देश की आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए और उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।” वहीं इस अवसर पर पत्रकारों के बारे में चर्चा की गई।
इस मौके पर आशीष मिश्रा जिला अध्यक्ष, तालिब मीडिया जिला उपाध्यक्ष, पिंटू मौर्य तहसील अध्यक्ष, विजय सिंह महामंत्री, रिजवान पत्रकार, देशराज पत्रकार, सुभाष पत्रकार,सविता पत्रकार, ठाकुर सिंह, सुरेन्द्र कुमार समेत आदि लोग मौजूद रहे।

रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
Articles: 393

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *