दशहरा के मेले की भीड़ में खोए 2 बच्चों को शंकरगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला

शंकरगढ़ पुलिस की तत्परता से खोए बच्चे सकुशल बरामद परिजनों में खुशी

परिजनों ने तहे दिल से किया शुक्रिया कहा धन्यवाद शंकरगढ़ पुलिस

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। शंकरगढ़ में 3 दिन के ऐतिहासिक दशहरा मेले का भव्य आयोजन होता है। जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं साथ ही रोड डायवर्जन भी किया गया है। हजारों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे वहीं भीड़ में कुछ बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए, जिन्हें शंकरगढ़ पुलिस ने सकुशल ढूंढने के बाद माता-पिता को सुपुर्द किया। पुलिस हमेशा अपने काम करने के तरीकों को लेकर बदनाम रहती है और आम इंसान उन्हें करप्शन के निगाह से ही देखता है, लेकिन कभी-कभी पुलिस मानव समाज के लिए फरिश्ता बन जाती है, जिसका नजारा शंकरगढ़ में विजयदशमी के पर्व पर दशहरा मेले में देखने को मिली। जब दो बच्चे अपने परिवार से हजारों की भीड़ में गुम हो गए, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, तब इसकी जानकारी शंकरगढ़ पुलिस को हुई। पुलिस ने बच्चों का हुलिया लेकर खोजबीन शुरू की,वहीं पुलिस ने 1 घंटे के अंदर 3 वर्ष के रवि कुमार व 4 वर्ष की अनन्या कुमारी को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिजनों से मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजन बच्चों को सकुशल पाकर बहुत प्रसन्न हुए एवं पुलिस टीम की तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा धन्यवाद शंकरगढ़ पुलिस। ऐसे मामलों में पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की जा रही है, जहां उन्होंने मेले की खचाखच भीड़ में खोए हुए बच्चों को ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिवार से मिलाया। एंटी रोमियो टीम शंकरगढ़ की महिला पुलिसकर्मियों में महिला उप निरीक्षक अनुराधा कुमारी व महिला उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
Articles: 393

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *