Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
पीएसी के सदस्यों ने सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर की बैठक
■ पीएसी के बैठक के बाद 11 बजे विधायक दल की होगी बैठक, जिसमें नए सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर बैठक की। अरविंद केजरीवाल द्वारा पद छोड़ने की आश्चर्यजनक घोषणा के एक दिन बाद, आप ने दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लेने के लिए अपनी राजनीतिक मामलों की समिति सहित कई बैठकें निर्धारित की हैं। सूत्रों ने बताया कि पीएसी के साथ बैठक के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।
बैठक के बाद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि वह मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएसी (राजनीतिक मामलों की समिति) की बैठक बुलाई जिसमें दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया गया। उन्होंने नए सीएम को लेकर सभी नेताओं और मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। कल इस बैठक का दूसरा सत्र विधायकों के साथ होगा।
आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वह कुछ दिनों में आप विधायकों की बैठक करेंगे और पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा।