प्रयागराज: सोरांव तहसील में लेखपालों का बड़ा फेरबदल, मऊआइमा से हटाए गए राजकुमार सागर

प्रयागराज।
सोरांव तहसील में लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात लेखपालों का तबादला कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सोरांव की ओर से जारी आदेश में दर्जनों लेखपालों को नई तैनाती दी गई है। यह कार्रवाई तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही क्षेत्र में कार्यरत लेखपालों के स्थानांतरण नियम के तहत की गई है।

मऊआइमा से हटाए गए लेखपाल राजकुमार सागर

मऊआइमा में वर्षों से तैनात लेखपाल राजकुमार सागर का ट्रांसफर कर दिया गया है। राजकुमार सागर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें मलक चतुरी भेज दिया है।

राजकुमार सागर, जो लेखपाल संघ के अध्यक्ष भी हैं, पहले भी ट्रांसफर किए जा चुके थे, लेकिन हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद उन्हें मऊआइमा का चार्ज दोबारा मिल गया था। इस बार हालांकि जिला प्रशासन ने कठोर रुख अपनाते हुए उन्हें हटाने का आदेश लागू कर दिया है।

शत्रु संपत्ति मामले में कार्रवाई

मऊआइमा के बहराना क्षेत्र की शत्रु संपत्ति पर कथित रूप से फर्जी आख्या रिपोर्ट देने और भूमाफियाओं से मिलीभगत कर प्लाटिंग कराने के आरोपों के चलते राजकुमार सागर पर कार्रवाई हुई। विद्रोही सामना समाचार पत्र में इस मुद्दे को लगातार उठाए जाने के बाद प्रशासन ने जांच कराई और ट्रांसफर का फैसला लिया।

नागरिकों में खुशी

स्थानीय नागरिकों ने राजकुमार सागर के तबादले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि उनके तानाशाही रवैये, मनमानी और कथित अवैध वसूली से वे परेशान थे। अब ट्रांसफर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

अन्य लेखपालों का भी हुआ तबादला

राजकुमार सागर सहित दर्जनो लेखपालों का तबादला किया गया है। इनमें सोरांव, मांडा, बहराना, जेठवारा, दांदूपुर, सरसवां और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लेखपाल शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया नियमित स्थानांतरण नीति के तहत की गई है।

रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
Articles: 393

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *