Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


बीकेटी नगर पंचायत में एक दिवसीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन
गांधी जयंती के 155 साल होने के उपलक्ष्य में बीकेटी नगर पंचायत कार्यालय में आर्यन ग्रुप की ओर से एक दिवसीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता बीकेटी नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी संध्या मिश्रा ने की। गुरुवार को आयोजित हुए इस शिविर में नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिस शिविर में कर्मचारियों का हेल्थ चैकप कर उन्हे मुफ्त दवा भी वितरण की गई।शिविर में अधिशाषी अधिकारी ने भी अपना हेल्थ चेकअप कराते हुए आई क्यू टेस्ट भी करवाया। जिसके बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट वितरण कर सुरक्षा के साथ काम करने के निर्देश देते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। वही इस शिविर में बीकेटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर लवकेश ज़हीर के साथ उनकी स्वास्थ्य परीक्षण टीम के साथ नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।