बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों को सजने संवारने का करती है कार्य-सुरेश चंद्र

-बाल विकास मिशन प्रतिभा
सम्मान कार्यक्रम में सरकारी नौकरी में चयनित होनहारों को किया सम्मानित

विद्रोही सामना, संवाददाता।
राज्य ब्यूरो प्रमुख, प्रयागराज।
मऊआइमा ब्लाक अन्तर्गत टीटी अब्दालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल विकास मिशन प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शशि सिंह पत्नी राज बहादुर के द्वारा 2025 में सरकार नौकरी में चयनित संजय पटेल, धर्मेंद्र पटेल राज कुमार, प्रदीप सरोज, विकास कुमार, मानसी मौर्या एवं धर्मेंद्र यादव को महापुरुषों के चित्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालक सुरेश चंद्र (मास्टर जी) ने कहा कि होनहारों ने शिक्षा से यह मुकाम हासिल की है। इन्हीं की तरह हम अन्य युवाओं को भी उनसे सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों को सजने एवं संवारने का कार्य करती है। इसलिए बेटों की तरह बेटियों की भी शिक्षा दिलाने में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। जबकि प्रधानपति राज बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही विकास की पटकथा लिखी जाती है। शिक्षित समाज ही अपने दम पर अपनी किस्मत को लिखने का कार्य करता है। कार्यक्रम में प्रधान शशि सिंह ने होनहारों के साथ अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य राज कुमार मौर्य, अमृत लाल, दीपक कुमार, फूलचंद, दीपक मास्टर, राजेन्द्र मौर्य, सावित्री देवी, पूर्व प्रधान सुषमा देवी, रेखा देवी, राम मिलन, दारा सिंह आदि मौजूद रहे।

रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
Articles: 393

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *