Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


संवाददाता
मऊआइमा(प्रयागराज)।
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के अंतर्गत 01 नवम्बर 2025 को इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, ब्लॉक बाजार थाना मऊआइमा प्रयागराज में एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक विवेक कुमार राय, उपनिरीक्षक आकांक्षा द्विवेदी, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, उपनिरीक्षक शालू रावत, महिला कांस्टेबल सुधा गौड़, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश तथा कांस्टेबल गोरेलाल उपस्थित रहे। टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना, तथा आयुष्मान भारत चिकित्सा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े 22 बिंदुओं पर केंद्रित जानकारी साझा की गई। छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों में से1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन) और 101 (फायर ब्रिगेड) की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव हेतु साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग की विधि समझाई गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “गुड टच और बैड टच” के विषय में व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया गया ताकि वे किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सजग रह सकें। अंत में मिशन शक्ति टीम ने नए आपराधिक कानूनों की मुख्य धाराओं एवं उनके उपयोग के संबंध में जानकारी दी, जिससे छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें। थाना मऊआइमा, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा आयोजित यह जागरूकता पहल समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को और सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुई।