राजा भइया ने सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विजयदशमी पर की शस्त्र पूजा,

राज भवन बेंती में सात सौ से ज्यादा हथियारों की पूजा, हजारों समर्थकों ने धोती कुर्ता पहनकर शस्त्र पूजा में हुए शामिल,

कुंडा प्रतापगढ़ । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने दशहरे के अवसर पर राज भवन बेंती में शस्त्र की पूजा की।इस आयोजन में राजा भइया के समर्थकों ने भी भाग लिया पूजन में शामिल हुए। राजा भइया ने कहा कि यह परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है ।इस आयोजन में लगभग 700 देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया, जिनमें पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल थे। राजा भइया ने कहा कि यह सभी हथियार लाइसेंसी हैं और इनका पूजन सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार किया गया है।आचार्य कथावाचक आचार्य अतुल जी महाराज ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कराया और हवन भी कराया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी, समर्थक, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष, चेयरमैन ,प्रधान, बीडीसी समेत भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। सात सौ से अधिक शस्त्रों का पूजन किया गया, जो टेबल पर सजा कर रखे गए थे।राजा भइया के हजारों समर्थकों ने धोती कुर्ता पहनकर शस्त्र पूजा में शामिल हुए और राजा भइया के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ किया।इस कार्यक्रम में राजा भइया के बड़े पुत्र शिवराज प्रताप सिंह भी शामिल हुए। इसके अलावा, पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सुल्तानपुर, सहित कई अन्य गणमान्य लोग जिनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। मीडिया के पूछने पर राजा भइया ने कहा शस्त्र सारे हमारे हैं। जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है।

रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
Articles: 393

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *