Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


कुंडा प्रतापगढ़।विजयादशमी के पावन अवसर पर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने अपने समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन में साहस, धैर्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राजा भइया ने आगे कहा शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी है। शस्त्र सुरक्षा देता है और शास्त्र यह तय करता है कि शस्त्र का प्रयोग कब और कहाँ करना चाहिए। हमें अपने जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों का संतुलन बनाना चाहिए। हमें अपने अधिकारों की, राष्ट्र की , समाज की , सनातनधर्म की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारे कार्यों से समाज को कोई नुकसान न हो।राजा भइया ने अपने समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा आप सफलता के मार्ग पर हमेशा चले और आप अपने जीवन के आने वाली हर जंग व मुश्किलों में विजय प्राप्त करें। आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!