शंकरगढ़ थाना दिवस में एसडीएम बारा ने सुनी फरियादियों की फरियाद

एसडीएम प्रेरणा गौतम ने थाना दिवस में दिए आवश्यक निर्देश 16 शिकायतें आई सामने

थाना दिवस में फरियादियों को मिली न्याय की उम्मीद, एसडीएम ने दिलाया भरोसा

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना शंकरगढ़ में शनिवार को उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम बारा और प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत मामलों को न केवल गंभीरता से लिया गया बल्कि मौके पर ही 7 मामलों का त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए।राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण और अन्य विवादों को लेकर जांच की और संबंधित पक्षों को उचित निर्देश दिए।इस समाधान दिवस ने क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाया।फरियादियों ने अधिकारियों की सक्रियता और गंभीरता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनकी समस्याओं को हल करने में मददगार साबित होते हैं।सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच संवाद का मजबूत जरिया बनते हैं। इससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास भी कायम होता है। इस मौके पर कानूनगो देवी शंकर, कानूनगो अभय राज यादव समेत कई लेखपाल एवं थाना शंकरगढ़ के समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
रूबरू इंडिया न्यूज़ डेस्क
Articles: 393

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *