Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

नई दिल्ली :-
 देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 39980 तक पहुच गई है। देश में एक्टिव केस 28046 है।  वहीं अब तक कोरोना से 1301 लोगों की मौत हो चुकी है। 10632 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र है जहां चार सौ से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के संक्रमितों की संख्या 1568 तक पहुंच गई है जबकि दो संक्रमितों की मौत की पृष्टि किए जाने के पश्चात मृतकों की संख्या 76 तक जा पहुंची है। दिल्ली में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हजार के पार चली गई है। वहीं दिल्ली में केंद्रीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पूर्वी दिल्ली में तैनात एक बटालियन के 135 जवान अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही CRPFकोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) बन गया है।

Facebook Comments