Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आया था
महाकाल मंदिर की सुरक्षा एजेंसी के गार्ड ने पकड़ा…. एसपी मनोज सिंह स्वयं पहुंचे और एक वाहन में डाल कर ले गए…..मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डीजीपी ने दी जानकारी…….सूत्र….शिवराज सिंह ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की बात…..महाकाल थाने से अज्ञात स्थान पर लेकर गई पुलिस…..अभी पूरे मामले में अफसरों ने साधी चुप्पी…

यूपी पुलिस की टीम उज्जैन के लिए रवाना।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास दुबे ने सरेंडर किया है. यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह गिरफ्तार हो चुका है.

कानपुर. चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है. यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह गिरफ्तार हो चुका है

महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है. फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है. अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है. बता दें बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था. लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, यह पूछताछ की जा रही है.

महाकाल मंदिर थाने पहुंचकर चिल्लाने लगा मैं हूं विकास दुबे

जानकारी के मुताबिक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर थाने में पहुंचकर खुद को विकास दुबे कहकर चिल्लाने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फ्रीगंज थाने ले गई. इसके बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. उसकी गिरफ़्तारी की एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, जिसके बाद पुष्टि हुई की वही विकास दुबे है

Facebook Comments