अवैध तमन्चा/कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार थाना सांगीपुर जनपद के थाना सांगीपुर से उ0नि0 श्री अशोक कुमार सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के सरपता मोड़ से एक व्यक्ति सुरेन्द्र वर्मा पुत्र रामदीन वर्मा नि0 सरपतहा, मिश्रपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 89/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. सुरेन्द्र वर्मा पुत्र रामदीन वर्मा नि0 सरपतहा, मिश्रपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी-

  1. 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री अशोक कुमार सिंह मय हमराह थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments