दुल्हन एक और बारात पहुंच गईं दो। एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया। इतना कुछ होने के बाद हंगामा तो निश्चित ही होना ही था। दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हा व उसके घरवालों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है।

पूरा मामला कोतवाली देहात के एक गांव का है। गुरुवार को गांव में बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वहीं दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हा से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। हंगामा के बाद सभी बाराती चले गए। वहीं जिन्हैरा से बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया।

Facebook Comments