लूट / हत्या के अभियोग में वांछित / वारण्टी, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 01.12.2021 को थाना बाघराय के उ0नि0 प्रभात कुमार सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना बाघराय के मु0अ0सं0 111/2019 धारा 396, 412, 120बी भादंवि में वांछित व मु0अ0सं0 120/2015 धारा 302, 323, 504, 506 भादंवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वारण्टी अभियुक्त पक्का उर्फ पंकज सरोज पुत्र शिव प्रसाद निवासी गोगौरी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

पक्का उर्फ पंकज सरोज पुत्र शिव प्रसाद निवासी गोगौरी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 115/2014 धारा 307, 324 भादंवि थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।
  2. मु0अ0सं0 135/2014 धारा 392, 411, 307 भादंवि थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।
  3. मु0अ0सं0 137/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।
  4. मु0अ0सं0 26/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना होलागढ़, जनपद प्रतापगढ़।
  5. मु0अ0सं0 120/2015 धारा 302, 323, 504, 506 भादंवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  6. मु0अ0सं0 208/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  7. मु0अ0सं0 302/2016 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 34 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  8. मु0अ0सं0 11/2018 धारा 3(1) यूपी गुण्डा एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  9. मु0अ0सं0 109/2019 धारा 323, 504, 506, 286, 308 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  10. मु0अ0सं0 111/2019 धारा 396, 412, 120बी भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  11. मु0अ0सं0 194/2019 धारा 307, 504, 506 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  12. मु0अ0सं0 195/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  13. मु0अ0सं0 196/2019 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 भादंवि थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
  14. मु0अ0सं0 246/2019 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
Facebook Comments