Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

उदयपुर इलाके में हुई घटना : उदयपुर थाना क्षेत्र के भगवानदीन का पुरवा गांव के निकट शुक्रवार की रात में करीब 12 बजे की घटना है। मिस्‍त्री का पुरवा राहा टीकर निवासी 20 वर्षीय लवकुश यादव ट्रैक्टर चालक था। वह शुक्रवार की रात में वह ट्रैक्‍टर लेकर कहीं से आ रहा था। उसके साथ दोस्‍त अहीरन का पुरवा ऊंछापुर निवासी 20 वर्षीय वीरेंद्र कुमार यादव भी था। भगवानदीन का पुरवा में अचानक ट्रैक्‍टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

सुबह ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई : हादसे के बाद ट्रैक्‍टर के नीचे लवकुश यादव और वीरेंद्र कुमार यादव दब गए। रात का वक्‍त होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। रात भर वाहन के नीचे दबे होने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी शनिवार की सुबह लोगों को हुई। कुछ ग्रामीण उधर से गुजरे तो ट्रैक्‍टर को पलटे देखा। पास जाने पर लवकुश व वीरेंद्र को नीचे दबे देखा।

जेसीबी से ट्रैक्‍टर हटाकर लवकुश और वीरेंद्र की लाश बाहर निकाली गई : ग्रामीणों ने तत्‍काल पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस ने जेसीबी को बुलवाकर ट्रैक्‍टर को हटवाया। नीचे लवकुश और वीरेंद्र की लाश पड़ी थी। परिवार के लोग भी बिलखते हुए पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम को भेजा।

Facebook Comments