#PratapgarhNews | रानीगंज में हज़ारों लोगों की तिरंगा यात्रा, पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज विधानसभा में सोमवार को देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्र के पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा ने किया।
यह ऐतिहासिक यात्रा दुर्गागंज के रामजानकी मंदिर से शुरू होकर खरवईं होते हुए देल्हूपुर के शहीद अनिल सिंह स्मारक पर जाकर समाप्त हुई।
पूरा रास्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का जोश देखने लायक था। यात्रा में हज़ारों की तादाद में ग्रामीण, युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे शामिल हुए।
भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अंत में, लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के सम्मान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
यह आयोजन न केवल देशभक्ति की मिसाल पेश करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता और सम्मान का संदेश भी देता है।
Facebook Comments