Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288


प्रतापगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसकी तलाश की जा रही थी।


पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी कहला बाजार के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भाष्कर सिंह, निवासी गौरा पूरेबदल थाना फतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर लूट, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और विस्फोटक पदार्थ से जुड़े गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित गिरोह से जुड़ा रहा है और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई वांछित और इनामी अभियुक्तों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की सतर्कता से गिरफ्तारी संभव


इस कार्रवाई में रानीगंज कस्बा चौकी प्रभारी राकेश चौरसिया समेत पुलिस टीम के अपराध नियंत्रण जवान रुद्रांश चौबे, मुकेश पटेल और योगेन्द्र यादव की सक्रिय निगरानी और सतर्कता अहम रही। लगातार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के चलते इनामी अभियुक्त पुलिस टीम की पैनी नजरों से बच नहीं सका और अंततः गिरफ्तार कर लिया गया।


स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Facebook Comments