Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

प्रतापगढ़ स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी स्पेशल टीम ने संगठित बड़े चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश



07 शातिर गिरफ्तार
₹2.25 लाख का चोरी का सामान, अल्टो कार व औजार बरामद


प्रतापगढ़ | 04 फरवरी 2026
जनपद प्रतापगढ़ पुलिस को अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नवाबगंज पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने 07 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹2.25 लाख मूल्य का चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त अल्टो कार तथा चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।


थाना नवाबगंज क्षेत्र के कुसुवापुर बाजार छाछामऊ स्थित टायनी शाखा में 27/28 जनवरी 2026 की रात चोरी की घटना सामने आई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर व ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा (चिप सहित) व नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 10/2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

🔹 स्पेशल टीम और नवाबगंज पुलिस की सटीक रणनीति, गिरोह तक पहुंच
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवाबगंज श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए।
मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबगंज व स्पेशल टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
🔹 कहां-कहां से गिरफ्तारी
गोलहन का पुरवा अस्थान, नहर पटरी पुलिया के पास – 05 अभियुक्त
कुशुवापुर-जनवामऊ रोड, पुराने स्कूल के खंडहर के पास – 02 अभियुक्त
🔹 बरामदगी का पूरा विवरण
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से —
✅ 11 अदद बैटरी
✅ 06 अदद इन्वर्टर
✅ 01 अदद स्टेबलाइजर
✅ घटना में प्रयुक्त अल्टो कार 800
✅ चोरी के उपकरण – कटर, पेचकस, लोहे की रॉड, रेती, पाना
(कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹2,25,000/-)
🔹 पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में रेकी कर रात में अल्टो कार से निकलकर दुकानों के शटर व ताले तोड़कर चोरी करते थे। गिरोह ने प्रतापगढ़ के साथ-साथ प्रयागराज व रायबरेली जनपद में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
🔹 बढ़ाई गई धाराएं
मामले में साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों में राजमणि सरोज, बृजेश उर्फ पिन्टू सरोज, साहिल उर्फ गोलू सरोज, मोहित उर्फ भल्ला सरोज, सोनू सरोज, आकाश उर्फ बाबा सरोज व कृष्णा पटेल उर्फ ननकू शामिल हैं। इनमें से कई अभियुक्तों पर पहले से ही चोरी, गैंगस्टर एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
🔹 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना नवाबगंज पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टीम प्रतापगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से एक बड़े संगठित चोरी गिरोह का खुलासा संभव हो सका।

Facebook Comments