Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

मेरठ। जिले में लॉक डाउन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक किठौर थाना क्षेत्र के कायस्थ बड्ढा गांव में नसीम तोमर नाम का युवक रहता है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले नसीम ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

Facebook Comments