Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

रायबरेली। फतेहपुर से सब्जी लादकर लालगंज आ रहा एक तेज रफ्तार पिकअप शनिवार सुबह दोसड़का के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार एक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।
मृतक राकेश कुमार (35) फतेहपुर जिले के पहाड़पुर गांव का निवासी था। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फतेहपुर जनपद के हथिगवां पहाड़पुर गांव के नौ लोग एक पिकअप पर सवार होकर अपनी हरी सब्जी खीरे आदि लेकर लालगंज की मंडी में बेचने आ रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जैसे ही उनका वाहन दोसड़का के निकट पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

पिकअप पर लदे सामान सहित उसमे सवार सभी सड़क पर आ गिरे। जिससे उसमें सवार 9 लोग घायल हो गए सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उनमें से एक व्यक्ति राकेश 35 को मृत घोषित कर दिया।
जबकि 8 घायलों में छेदीलाल, राजेश, छोटेलाल व राजू की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि विनोद, अनुज, छोटेलाल व शिव बाबू को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया।आईपीएस पलाश बंसल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। गंभीर लोगों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Facebook Comments