घटना में प्रयुक्त अवैध तमन्चे के साथ 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

प्रतापगढ़ ।थाना रानीगंज से उ0नि0 श्री रामजन्म पाण्डेय मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 209/20 धारा 147, 148, 307, 34, 120बी भादवि में वांछित 02 अभियुक्त 01. मोहम्मद साहिल पुत्र इस्तखार 02. मोहम्मद वशीम पुत्र कयूम नि0गण मुनी का पुरवा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र रानीगंज के मुनी का पुरवा मोड़, दरियापुर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त मोहम्मद साहिल, मोहम्मद वसीम उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 214/20, 215/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01 मोहम्मद साहिल पुत्र इस्तखार नि0 मुनी का पुरवा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ।
02 मोहम्मद वशीम पुत्र कयूम नि0 मुनी का पुरवा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ।

बरामदगी-

  1. एक अदद तमन्चा 315बोर।
  2. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 214/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम मोहम्मद साहिल उपरोक्त।
  2. मु0अ0सं0 215/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम मोहम्मद वसीम उपरोक्त।
Facebook Comments