गिरफ्तार आलाकत्ल हाकी व लाठी बरामद

प्रतापगढ़ ।जेठवारा पुलिस द्वारा बृजेश हत्याकाण्ड के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. लवकुश दुबे पुत्र रामनरायण दुबे नि0 पूरे तोखा, सबलगढ़ डेरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
  2. अभिषेक दुबे पुत्र रामनरायण दुबे नि0 पूरे तोखा, सबलगढ़ डेरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

थानाक्षेत्र जेठवारा के ग्राम पूरे तोखा, सबलगढ़ में गांव के ही एक पक्ष के बृजेश कुमार दुबे, यज्ञनरायण द्विवेदी पुत्रगण त्रिलोकी नाथ द्विवेदी व दूसरे पक्ष के लवकुश दुबे व अभिषेक दुबे पुत्रगण रामनरायण दुबे आदि के बीच जमीनी विवाद को लेकर दोनो पक्षो में मारपीट हुई। इस मारपीट में विपक्षीगणों द्वारा बृजेश कुमार दुबे व यज्ञनरायण दुबे को लाठी-डण्डों से मारापीटा गया। इस मारपीट में बृजेश कुमार दुबे व यज्ञनरायण दुबे को गम्भीर चोटें आयी जिन्हे इलाज हेतु सीएचसी बाघराय़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बृजेश कुमार दुबे की मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में वादी दिनेश कुमार द्विवेदी पुत्र त्रिलोकी नाथ द्विवेदी नि0 पूरे तोखा, सबलगढ़ डेरवा थाना जेठवारा की तहरीर पर मु0अ0सं0- 189/20 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 324, 323, 504, 506, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग लवकुश दुबे आदि 06 व्यक्ति नामजद के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।ें थाना जेठवारा़ के प्रभारी निरीक्षक श्री मृत्युंजय कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा आज दिनांक 04.06.2020 को मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 02 अभियुक्त लवकुश दुबे व अभिषेक दुबे उपरोक्त को थानाक्षेत्र जेठवारा के पूरे तोखा सबलगढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल हाकी व लाठी बरामद किया गया। उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों के भी गिरफ्तारी का प्रयास निरन्तर जारी है।

Facebook Comments