महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी द्वारा शहर के कतिपय स्थानो पर 14वें वित्त आयोग के अन्तर्गत नाली, गली निर्माण कार्य तथा तीन स्थानो पर रिबोर तथा एक स्थान पर नये नलकूप निर्माण का लोकार्पण किया गया।

(1) वार्ड नं 60 महावीरन गली मुट्ठीगंज मे मनोज श्रीवास्तव व जवाहर लाल चौरसिया के आवास की गली व नाली का निर्माण कार्य।

(2) नया पुरवा वार्ड नं 56 (रिबोर टयूबवेल)

(3) लाल कालोनी करैलाबाग (रिबोर टयूबवेल)

(4) दरियाबाद भाग-2 (रिबोर टयूबवेल)

(5) जोधवल मे त्रिलोकी गली नया टयूबवेल।
उक्त अवसर पर पार्षद पूजा कक्कड़, रोचक दरबारी, अनूप मिश्र, सरस्वती देवी, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, जलकल महाप्रबंधक हरीश चंद वाल्मीकि, अधिशसी अभियंता विजय नारायण मौर्य, सौरभ श्रीवास्तव, आर के यादव,नीरज टंडन, कीडगंज मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल , खुल्दबाद मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, परमानंद वर्मा, सोनू सिंह, अखिलेश सहाय, रानू चौरसिया, अंकित, छोटु, गोलू आदी उपस्थित थे।

मोहम्मद साबिर की रिपोर्ट

Facebook Comments