बहराइच के थाना राम गांव क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा में दो किशोरियों का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच के थाना राम गांव क्षेत्र के लोनियन पुरवा में दो किशोरियों की फांसी से लटकी शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों किशोरिया गहरी दोस्ती। आज दोनों घर से घास काटने के लिये घर से निकली थी। बाद में उनका शव पेड़ से लटका मिला है अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि थाना राम गांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मनपुर के ग्राम लोनियन पुरवा में दो लड़कियां जो क्रमशः17 वर्ष और 15 वर्ष दोनों पड़ोस में रहती थी। दोनों के बीच काफी प्रगाढ़ दोस्ती थी। दोनों साथ साथ घर का काम करती थी और खेत का काम भी साथ साथ ही करती थी। आज दोनों की लाश गांव के बाहर पेड़ से लटकी मिली हैं। दोनों ने एक दूसरे की ओर मुंह करके फांसी लगाई है ऐसा प्रतीत होता है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि गांव में पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों के घर वाले इन दोनों की दोस्ती से खुश नहीं थे। एक के पिता द्वारा उसे मिलने से मना किया गया था। उन्होंने बताया कि उनमें से एक लड़की ने आज अपने घर पर खाना बनाया चाय पी लेकिन खाना नहीं खाया। दोनों सुबह खेत से घास काटने के बहाने घर से निकल गई। बाद में परिजनों को पता चला कि उनके शव गांव के बाहर पेड़ से लटके हुए हैं। उन्होंने बताया कि किशोरियों के परिजन किसी से किसी प्रकार की रंजिश या अन्य किसी प्रकार की आशंका से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। यह किस कारण से किशोरियों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Facebook Comments