वांछित अभियुक्तों, वारन्टियों, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश/चेकिंग के 02 दिवसीय सघन अभियान में कुल 325 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री शिवहरी मीना के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में दिनांक 30.01.2021 व 31.01.2021 से पूरे जनपद के सभी थानाक्षेत्रों में वांछित अभियुक्तों, वारन्टियों, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश/चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री दिनेश कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभय कुमार पाण्डये, क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री अतुल अंजान त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती तनु उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री देश दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री जगमोहन सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री जितेन्द्र परिहार द्वारा अपने-अपने सर्किल में भ्रमणशील रहकर अपने निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियान को पूर्ण कराया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा स्वयं विभिन्न थानाक्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर अभियान के अंतर्गत हो रही कार्यवाही की चेकिंग की गई। उक्त अभियान में सम्पूर्ण जनपद से कुल 325 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है। विवरण निम्नवत है।
लूट के अभियोग से सम्बन्धित 09 अभियुक्त
अवैध शराब तस्करी से सम्बन्धित 07 अभियुक्त
दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 06 अभियुक्त
हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 07 अभियुक्त
चोरी/नकबजनी के अभियोग से सम्बन्धित 05 अभियुक्त
अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित 05 अभियुक्त
गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित 01 अभियुक्त
अवैध गांजा से सम्बन्धित 01 अभियुक्त
जुआ अधिनियम से सम्बन्धित 06 अभियुक्त
दहेज उत्पीड़न से सम्बन्धित 03 अभियुक्त
मारपीट के मामलों से सम्बन्धित 275 अभियुक्त
थानावार कार्यवाही का विवरण:-
- थाना कोतवाली नगर- अवैध शराब तस्करी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 23 अभियुक्त।
- थाना अन्तू- अवैध शराब तस्करी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त, हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 10 अभियुक्त।
- थाना कोहड़ौर- चोरी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त, दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 05 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त।
- थाना पट्टी- मारपीट से सम्बन्धित 09 अभियुक्त।
- थाना आसपुर देवसरा- अवैध शराब तस्करी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त, मारपीट से सम्बन्धित 14 अभियुक्त।
- थाना कन्धई- जुआ अधिनियम से सम्बन्धित 06 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 04 अभियुक्त।
- थाना रानीगंज- दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 11 अभियुक्त।
- थाना फतनपुर- अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 06 अभियुक्त।
- थाना मान्धाता- हत्या का प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 06 अभियुक्त, अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 13 अभियुक्त।
- थाना जेठवारा- मारपीट से सम्बन्धित 13 अभियुक्त।
- थाना बाघराय- अवैध शराब तस्करी से सम्बन्धित 02 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 18 अभियुक्त।
- थाना महेशगंज- गैरइरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त, मारपीट से सम्बन्धित 17 अभियुक्त।
- थाना लालगंज- अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 32 अभियुक्त।
- थाना सांगीपुर- मारपीट से सम्बन्धित 26 अभियुक्त।
- थाना संग्रामगढ़- अवैध शराब तस्करी से सम्बन्धित 02 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 14 अभियुक्त।
- थाना उदयपुर- मारपीट से सम्बन्धित 19 अभियुक्त।
- थाना कुण्डा- अवैध गांजा से सम्बन्धित 01 अभियुक्त, दहेज उत्पीड़न से सम्बन्धित 03 अभियुक्त, लूट के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 15 अभियुक्त।
- थाना मानिकपुर- चोरी/नकबजनी से सम्बन्धित 02 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 20 अभियुक्त।
- थाना हथिगवां- लूट के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 06 अभियुक्त।
- थाना नवाबगंज- लूट से सम्बन्धित 05 अभियुक्त, नकबजनी से सम्बन्धित 02 अभियुक्त व मारपीट से सम्बन्धित 04 अभियुक्त।