Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288


प्रतापगढ़।अपने दोस्तों के साथ लौट रहे एक विद्युत कर्मी की कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे 5 लोग घायल हो गए । यह कार पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर रायपुर गांव के समीप शनिवार शाम अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी दीनदयाल पांडे विद्युत उपखंड पट्टी में संविदाकर्मी है। शनिवार शाम वह दोस्तों के साथ निमंत्रण में शामिल होने गए थे। लौटते समय पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर रात आठ बजे के करीब उनकी कार अनियंत्रित होकर रायपुर गांव के समीप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई हादसे में कार सवार पांच लोगों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल बालमुकुंद पुत्र मातादीन को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया । जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कोतवाली उठा लाई।

Facebook Comments