करंट की चपेट में आने से ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। उसके दोनों बेटे झुलस गए। महेशगंज थाने में मुंशी के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई है।

बाघराय थाना क्षेत्र के पंवासी बदली का पुरवा निवासी कल्लू धुरिया (54) पटना के दानापुर नौबतपुर के ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके दोनों बेटे सोनू-मोनू भी वहीं काम करते थे। महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी मुंशी शिव सागर तीनों को वहां ले गया था। बताया जाता है कि शिवसागर रुपये लेकर वहां से भाग आया। काम छूटने के बाद तीनों घर लौटने के लिए निकले। इस दौरान कल्लू धुरिया रास्ते में टूटकर गिरे तार के करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। दोनों बेटे झुलस गए। पोस्टमार्टम के बाद पिता का शव लेकर दोनों गुरुवार सुबह गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद थाने में मुंशी के खिलाफ तहरीर दी

Facebook Comments