बरामदगी-

जनपद के थाना सांगीपुर से व0उ0नि0 श्री दूधनाथ यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग/देखभाल क्षेत्र के दौरान थानाक्षेत्र के शुकुलपुर भगौरा मोड़ से 01 व्यक्ति सोनू कोरी पुत्र बरखूदास नि0 मड़हा थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जनपद के थाना मान्धाता से उ0नि0 एस0एम0 कासिम मय हमराह द्वारा चेकिंग/देखभाल क्षेत्र के दौरान थानाक्षेत्र के दारापुर चौराहा से 02 व्यक्ति 01. नन्दलाल पुत्र राम निहोर नि0 पुरैला थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ 02. जितेन्द्र पुत्र ननकऊ नि0 मल्लूपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को 15-15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 78/21 व 79/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

07 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार –

जनपद के थाना कन्धई से उ0नि0 राजेश राय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मु0नं0 1077/18 धारा 323, 504, 506, 325, 427, 452 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त अतीक पुत्र रफीउल्ला नि0 शिवसत थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ को थानाक्षेत्र के शिवसत से गिरफ्तार किया गया।

जनपद के थाना संग्रामगढ़ से थानाध्यक्ष श्री आशुतोष त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मु0नं0 2304/16 धारा 323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त भानू विश्वकर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद नि0 जेवई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ को जेवई से गिरफ्तार किया गया।

जनपद के थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0 तिलक सिंह मय हमराह द्वारा मु0नं0 50/08 धारा 198ए एएलपी एक्ट से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त रामदेव पुत्र भगौतीदीन नि0 तेलियानी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

जनपद के थाना कुण्डा से उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय मय हमराह द्वारा गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित 02 वारन्टी अभियुक्तों 01. दीनानाथ 02. राम भरोसे पटेल पुत्रगण स्व0 देवी प्रसाद नि0गण रजनपुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र कुण्डा के रजनपुर से गिरफ्तार किया गया।

जनपद के थाना बाघराय से उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मु0नं0 796/13 धारा 323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त रामखेलावन पुत्र खेलारी नि0 पूरेखाण्डेय थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ को थानाक्षेत्र के पूरे खाण्डेय से गिरफ्तार किया गया।

जनपद के थाना मान्धाता से उ0नि0 कमल कुमार रस्तोगी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मु0नं0 332/95 धारा 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त नीमर सिंह पुत्र गंगा बक्श सिंह नि0 अन्तपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ को थानाक्षेत्र के अन्तपुर से गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 07.03.2021

Facebook Comments