मेरठ। घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसे प्रेमी को अपनी गर्लफ्रेंड को बाजार की सैर कराना उस समय भारी पड़ गया, जब मौके पर पहुंची युवक की पत्नी ने रंगे हाथ दबोच कर उसकी आशिकी का भूत उतारा। भरे बाजार महिला के हाथों युवक को पीटता हुआ देख मौके पर भीड़ का जमावड़ा लग गया। पति पत्नी के बीच घमासान होने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच पति-पत्नी के बीच घमासान होता हुआ देखकर गर्लफ्रेंड मौका पाकर वहां से रफूचक्कर हो
महानगर की काशीराम कॉलोनी निवासी आयशा के मुताबिक उसका निकाह मुजफ्फरनगर निवासी अल्ताफ के साथ हुआ था। आयशा का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति अल्ताफ ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी के साथ उसने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। जिससे आयशा उसके साथ संपर्क नही कर सकी। महिला उसी समय से अपने पति की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को आयशा शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट से होती हुई गुजर रही थी। जहां उसने अपने पति अल्ताफ को एक लड़की के साथ देखा। आयशा ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अल्ताफ साथ चल रही युवती को शॉपिंग कराने के लिए गढ़ रोड स्थित एक शॉपिंग सेंटर में लेकर घुस गया। जहां से निकलते ही आयशा ने अपने पति अल्ताफ को धर दबोचा। पत्नी को सामने देखते ही अल्ताफ के होश उड़ गए। इसी बीच गुस्से से आगबबूला हुई महिला ने पति के गाल पर दनदनाता हुआ तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। उधर हंगामे के दौरान पति की महबूबा मौका पाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां महिला ने अपने पति पर कई शादियां करने का आरोप लगाया। उधर युवक का कहना था कि वह आयशा को तलाक दे चुका है।







