01 अदद ट्रक व 21 राशि गोवंश सहित 01 शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा गोतस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर से उ0नि0 घनश्याम सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग/देखभाल क्षेत्र के दौरान कल दिनांक 23.03.21 को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के एटीएल ग्राउण्ड के सामने हाइवे से 01 व्यक्ति को गिरप्तार कर एक अदद ट्रक नं0 यूपी 61 टी 5129 जिसमे कुल 21 राशि गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक लादे गये थे, को बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा इन गौवंशीय पशुओ को वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था। इस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 265/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- योगेश कुमार यादव पुत्र दीपराज यादव नि0 देवपुर मड़ई, नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
बरामदगी-
- 01 अदद ट्रक नं0 यूपी 61 टी 5129।
- 21 राशि गोवंश।
पुलिस टीम-
उ0नि0 घनश्याम सिंह, आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी विजय बघेल, आरक्षी विजय चौहान व आरक्षी नरेश कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।