आखिर क्या है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा जारी निकाह का नया इकरारनामा ? जिसके लिए मस्जिदों में हो रहे कार्यक्रम

दिल्ली। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से मुस्लिम समुदाय के लोगों की शादी यानी निकाह को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव को कई बड़े संगठनों का समर्थन भी मिला है। अब इसके लिए 10 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। अभियान चलकर लोगों को इस नए इकरारनामे के लिए जागरूक किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों के निकाह के दौरान होने वाले इकरारनामे में बदलाव करते हुए नया इकरारनामा जारी किया है। इस नए इकरारनामे को कई मुस्लिम संगठनों का समर्थन भी प्राप्त हुआ है। बता दें नए इकरारनामे के अनुसार, निकाह के दौरान होने वाली गलत रस्में समाप्त की जाएंगी। इस नए इकरारनामे में कुल 11 बिंदुओं को रखा गया है

अभियान की शुरुआत की गई है। बोर्ड की तरफ से 10 दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही कमेटी की तरफ से मस्जिदों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शहर की 10 मस्जिदों में प्रतिदिन कार्यक्रम हो रहा है। अब इसके लिए पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। बोर्ड के मुताबिक, इस 11 बिंदुओं वाले इकरारनामे से फ़िजूलखर्ची कम होगी।

Facebook Comments