01 अदद अवैध तमन्चा/कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार (थाना आसपुर देवसरा)- *जनपद के थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह मय हमराह* द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के जलपा नहर पुलिया से एक व्यक्ति सुनील कुमार सिंह पुत्र स्व0 आद्या प्रसाद नि0 अमहा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. सुनील कुमार सिंह पुत्र स्व0 आद्या प्रसाद नि0 अमहा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर।

बरामदगी-

  1. 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह मय टीम थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments