पंचायत चुनाव की रंजिश में दो गुटों में तड़तड़ाई गोलियां,एक घायल
बस्ती।उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनावी रंजिश में खूनी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर दो गुट आमने-सामने आ गए और गोलियां तड़तड़ाने लगी जिसमे एक व्यक्ति को चेहरे के बगल में गोली जा लगी।घायल व्यक्ति को गौर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल व्यक्ति ने गौर थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर पर आरोप लगाया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी गौर थाना क्षेत्र के सुमही ग्राम पंचायत का रहने वाला है।
आपको बताते चले कि शातिर अपराधी और हिस्ट्री शीटर विनोद सिंह और दूसरे टोले के सुखपाल सिंह के बीच पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश है।विनोद सिंह का समर्थक बबलू लोहार सिकरी चौराहे पर मौजूद था वहां विपक्षी सुखपाल सिंह से विवाद हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ही देर में वहां सुखपाल सिंह के पक्ष में बड़ी संख्या में लोग जुट गए।खुद को घिरता देख बबलू लोहार ने विनोद सिंह को फोन करके सूचना दी।सूचना मिलने के बाद विनोद सिंह अपने समर्थकों को लेकर पहुंच गए।
दोनों पक्षों में कई राउंड गोलियां तड़तड़ाई।एक गोली 38 वर्षीय दिनेश सिंह के जबड़े में लगी। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल को आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डा0 ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस को घायल व्यक्ति ने बताया कि उसके ऊपर विनोद सिंह और बबलू लोहार ने गोली चलाई, जिसमें गोली उनके चेहरे में आकर लगी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहान कि पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल कर ली है।घायल ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनकी तलाश शुरू है। गोली चलाने वाले में हिस्ट्री शीटर विनोद सिंह है जिसके खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर की भी कार्यवाही की जाएगी।