मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज है। मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय माना जा रहा है। दरअसल तीन मंत्रियों की मौत के बाद पद खाली है। यही नहीं चर्चा है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि योगी कैबिनेट में इस समय 53 मंत्री हैं। इसमें 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्य मंत्री हैं।

जानकारी के मुताबिक योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 60 हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अगामी चुनावी समर को देखते हुए क्या मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी? या सिर्फ खाली पदों पर ही किसी को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। पर हकीकत क्या है यह तो पर्दा उठने के बाद ही पता चलेगा

Facebook Comments