आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मछलियों को दाना डालने के दौरान यमुना नदी में डूबे दो भाइयों के शव गोताखोरों ने घटना के करीब 18 घंटे बाद गुरुवार को बरामद किया। मालूम हो कि गत बुधवार को जवाहर पुल पर लोहियानगर निवासी चचेरे भाई सौरभ 17 और विशाल 27 यमुना नदी में मछलियों को दाना डाल रहे थे तभी एक भाई का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया, उसे बचाने की कोशिश दूसरे भाई ने की और इस दौरान दोनों यमुना नदी में डूब गए। पुलिस ने बताया कि दोनों की तलाश बुधवार को गोताखोरों ने की लेकिन देर रात तक शव नहीं मिले, गुरुवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाला गया। एत्माद्दौला थाने के निरीक्षक देवेंद्र शंकर पाण्डेय ने बताया कि दोनों युवकों के शव यमुना से निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Facebook Comments