प्रयागराज। कोरांव के सेमरी बाघराय में बृहस्पतिवार को किशोरी हत्याकांड का खुलासा हो गया। किशोरी की हत्या उससे एकतरफा प्यार करने वाले प्रेमी रोहिणी कुशवाहा ने मुंह दबाकर की थी। इतना ही नहीं हैवान प्रेमी ने हत्या के बाद किशोरी के शव के साथ दुष्कर्म भी किया था। बृहस्पतिवार को हैवान ने जुर्म कुबूल कर लिया। घटना वाली रात उसने अकेले में किशोरी से शादी की बात कही थी। जब किशोरी ने इनकार किया तब उसने इंसानियत को शर्मसार करते हुए हत्या और दुष्कर्म कर शव को तालाब में फेंक दिया था।

खीरी थाना क्षेत्र के डाबर गांव की रहने वाली किशोरी की भाभी के भाई की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए भाभी के मायके सेमरी बाघराय भैंसोड़ गांव गई थी।

2 जून की सुबह गांव के तालाब में किशोरी का शव उतराता मिला तो हड़कंप मच गया। परिवार में खुशी की जगह मातम का माहौल हो गया।

मुंह और नाक दबाकर की गई थी हत्या

कई सालों से किशोरी से करता था प्यार

वह कई सालों से किशोरी से प्यार करता था, लेकिन वह उससे शादी को राजी नहीं थी। घटना वाली रात भी वह उसे अकेले में ले जाकर अंतिम बार पूछा कि वह शादी करेगी कि नहीं, तो किशोरी ने मना कर दिया। कहा कि उसके घर वाले राजी नहीं है। वह घर वालों के खिलाफ कभी नहीं जा सकती। इसी के बाद रोहिणी कुशवाहा ने किशोरी का मुंह और नाक दबाकर मार डाला। फिर शव के साथ ही दुष्कर्म किया। इसके बाद शव घसीटते हुए तालाब में फेंक दिया।

किशोरी से एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने उसकी हत्या की और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, एसपी यमुनापार

Facebook Comments