मौसम अपडेट: प्रदेश में तीन दिन तक हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को भिगो रहा है।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 11 जून से मानसून ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार, रविवार व सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना ह। इस दौरान बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने तथा बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दी गई है।
गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।.






