शादी के दौरान पड़ोसी युवक ने दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मार दी। जिससे वैवाहिक समारोह में भगदड़ मच गई। खुशी वाले घर में मातम का माहौल छा गया। आननफानन घायल युवक को परिजन अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेरखा लोहंगतारा के कोटेदार निगम सिंह की बेटी कि मंगलवार को शादी थी। रात लगभग 10:30 बजे बराती फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी हो रही थी। आरोप है कि बारातियों के स्वागत में जुटे कोटेदार के भतीजे प्रेम सिंह 38 को पड़ोसी युवक ने पीछे से गोली मार दी। जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।
चाचा निगम सिंह परिजनों के साथ घायल प्रेम सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में फोर्स अस्पताल पहुंची। उधर आक्रोशित गांव के लोगों ने आरोपी का घर घेर लिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहकीकात करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। गांव में इस बात की चर्चा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान मृतक प्रेम सिंह को गोली लगी