Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

थानाक्षेत्र रानीगंज के ग्राम लोहार तारा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से प्रेम कुमार की हुई मौत की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार,
घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद

दिनांक 15.06.2021 को थानाक्षेत्र रानीगंज के ग्राम लोहार तारा में निगम सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह की पुत्री के शादी समारोह में द्वारचार के दौरान अचानक गोली चलने से निगम सिंह के भतीजे प्रेम कुमार को गोली लग गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात वादी निगम सिंह द्वारा थाना रानीगंज में 03 अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 296/21 धारा 302, 34, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री आकाश तोमर* द्वारा उक्त अभियोग के त्वरित अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी रानीगंज* के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग में विवेचना की जा रही थी। विवेचना में मिले साक्ष्यों व विभिन्न बिन्दुओं पर गहराई से छानबीन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी के लड़के विनय सिंह का साथी फिरोज पुत्र सहाबुद्दीन, गांव के ही अपने साथी संजय सिंह पुत्र दुखी सिंह से लाइसेंसी रिवाल्वर मांग कर लाया था। शादी समारोह में द्वारचार के दौरान विनय सिंह उक्त रिवाल्वर को फायरिंग करने हेतु ऊपर उठा रहा था कि बीच में ही अचानक गोली चल गई, जो उसके चचेरे भाई प्रेम कुमार के पीठ में जा लगी। विवेचना के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आज दिनांक 18.06.2021 को थाना रानीगंज के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 01. विनय सिंह पुत्र निगम सिंह 02. फिरोह पुत्र सहाबुद्दीन 03. संजय सिंह पुत्र दुखी सिंह नि0गण सराय शेर खां, लोहार तारा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र रानीगंज के प्रेम नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विनय सिंह उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर व कारतूस बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ का विवरण- पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्त विनय सिंह ने बताया कि हमने शादी में हर्ष फायरिंग करने हेतु योजना बनायी थी, जिसके लिये फिरोज यह रिवाल्वर संजय सिंह से मांग कर लाया था। शादी समारोह में द्वारचार के दौरान मेरे द्वारा उक्त रिवाल्वर को फायरिंग करने हेतु ऊपर उठाया जा रहा था कि बीच में ही अचानक गोली चल गई, जो मेरे चचेरे भाई प्रेम कुमार के पीठ में जा लगी। घटना के बाद हम लोग इधर-उधर हो गये थे। आज मै फिरोज के साथ उक्त रिवाल्वर को संजय सिंह को लौटाने यहां आया था कि आप लोगों ने हम तीनो को पकड़ लिया।

वादी निगम सिंह द्वारा जानबूझकर तथ्यों की सही जानकारी होने के बावजूद लोक लाज से बचने के लिए तीन व्यक्तियों को नामित करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान मिले सही तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 303/21 धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट बनाम विनय सिंह उपरोक्त।
  2. मु0अ0सं0 304/21 धारा 30 आम्र्स एक्ट बनाम संजय सिंह उपरोक्त।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. विनय सिंह पुत्र निगम सिंह नि0 सराय शेर खां, लोहार तारा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
  2. फिरोह पुत्र सहाबुद्दीन नि0 सराय शेर खां, लोहार तारा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
  3. संजय सिंह पुत्र दुखी सिंह नि0 सराय शेर खां, लोहार तारा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी-

  1. 01 अदद लाइसेंसी रिवाल्वर .32 बोर (घटना में प्रयुक्त)।
  2. 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर।

पुलिस टीम-

 प्रभारी निरीक्षक श्री पवन कुमार त्रिवेदी, उ0नि0 आरके पाण्डेय, उ0नि0 धीरेन्द्र ठाकुर, मु0आरक्षी इरफान अहमद, आरक्षी अवनीश पाण्डेय व आरक्षी संजय बाजपेई थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments