प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र के धरौली गांव में जमीन के बंटवारे के विवाद में धारदार हथियार से हमला करके सगे भाई की हत्या कर दी गई। कत्ल की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर प्रतापगढ़ और अमेठी जनपद की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों जिलों की पुलिस के बीच घटनास्थल को लेकर विवाद था। अंतत: घटनास्थल प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थानाक्षेत्र का ही निकला।

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शीतलाबक्श का पुरवा निवासी रामशरण गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद व उनके सगे भाई राम खेलावन के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार 19 जून 2021 की दोपहर को दोनों भाई जमीन बंटवारे को लेकर विवादित जमीन की नापजोख कर रहे थे।

इस बीच विवाद होने पर रामखेलावन अपने स्वजनों के साथ रामशरण पर चाकू व तलवार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सीमा विवाद को लेकर अंतू व संग्रामपुर पुलिस उलझी रही।

जनपद अमेठी के थाना क्षेत्र संग्रामपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों प्रथम पक्ष राम शरण गुप्ता उम्र 40 वर्ष पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता व द्वितीय पक्ष राम खेलावन पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता निवासीगण शीतला बक्श का पुरवा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी के मध्य जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दिनांक 19.06.2021 को समय लगभग 12.30 बजे दिन में द्वितीय पक्ष के राम खेलावन व उसके सहयोगियों द्वारा प्रथम पक्ष के राम शरण गुप्ता उपरोक्त के ऊपर तलवार/चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें राम शरण गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचसी संग्रामपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। जिस स्थान पर विवाद हुआ था वह खेत जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र अंतू के ग्राम धरौली में पड़ता है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर थाना अंतू पर अभियोग पंजीकरण व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

जिस स्थान पर विवाद हुआ था वह खेत जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र अंतू के ग्राम धरौली में पड़ता है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर थाना अंतू पर अभियोग पंजीकरण व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य

Facebook Comments