लखनऊ। 22 जुलाई से इंटरसिटी लखनऊ से वाराणसी के लिए फिर से शुरू होने जा रही जिससे लखनऊ, रायबरेली, अमेठी प्रतापगढ़, बादशाह पुर,भदोही, वाराणसी, आदि जक्शन पर यात्रियों को सफर करना होगा आसान

22 जुलाई से दौड़ेगी वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस

रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन नियमित चलेगी इंटरसिटी।

इंटरसिटी ट्रेन संख्या(04219)सुबह 5.15 बजे वाराणसी से चलकर 11.25 बजे लखनऊ पहुँचेगी, वापसी में लखनऊ से इंटरसिटी ट्रेन संख्या(04220) दोपहर 01 बजे चलकर रात्रि 8.25 बजे वाराणसी पहुँचेगी।

वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ के बीच एकात्मा एक्सप्रेस 24 जुलाई से चलेगी।

Facebook Comments