तमिलनाडु में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ। वेल्लोर शहर में सुबह मकान ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है। मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

CM ने किया 5-5 लाख रु. देने का ऐलान
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु के कुछ जिलों में पिछले हफ्ते भी भारी बारिश हुई थी। इसमें राजधानी चेन्नई की सड़कें भी तालाब बन गई थीं।

पुडुचेरी में भी भारी बारिश
मौसम विभाग ने चेन्नई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्‌टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लुवर सहित तमिलनाडु के 16 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नजदीकी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 19 जिलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

यही वह जर्जर मकान है, जिसके ढहने से 4 बच्चों और 4 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई।
यही वह जर्जर मकान है, जिसके ढहने से 4 बच्चों और 4 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई।

Facebook Comments